Wednesday, June 10, 2026
English edition
Rashtra Wire Rashtra Wire

India, As It Happens

India

पूर्व आईएएस बीकेएस रे का निधन, सुशासन और प्रशासनिक सुधारों के लिए थे प्रसिद्ध ....

June 3, 2026 Source: Rashtra Wire

पूर्व आईएएस बीकेएस रे का निधन, सुशासन और प्रशासनिक सुधारों के लिए थे प्रसिद्ध ....
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और रायपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। बीकेएस रे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1972 बैच के अधिकारी थे। राज्य गठन के शुरुआती वर्षों में उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने गृह, परिवहन और विमानन जैसे अहम विभागों में जिम्मेदारियां निभाईं। सेवा काल में वे प्रशासन अकादमी के महानिदेशक, माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। उन्हें एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी अधिकारी और सुशासन के समर्थक के रूप में जाना जाता था। सेवानिवृत्ति के बाद भी बीकेएस रे सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। प्रशासन, शिक्षा और सार्वजनिक नीति जैसे विषयों पर वे लगातार लेखन और व्याख्यान के माध्यम से अपने विचार साझा करते रहे। उन्होंने कई पुस्तकों का लेखन भी किया था। उनके निधन पर वर्तमान और पूर्व नौकरशाहों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों तथा सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें एक विद्वान, सुलझे हुए प्रशासक और संस्थान निर्माता के रूप में याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।