World

चीन की शू फैक्ट्री में लगी विकराल आग, 28 लोगों की मौत, रेस्क्यू का Video वायरल

July 9, 2026 Source: Rashtra Wire

चीन की शू फैक्ट्री में लगी विकराल आग, 28 लोगों की मौत, रेस्क्यू का Video वायरल
चीन की शू फैक्ट्री में लगी विकराल आग, 28 लोगों की मौत, रेस्क्यू का Video वायरल
चीन की शू फैक्ट्री में लगी विकराल आग, 28 लोगों की मौत, रेस्क्यू का Video वायरल
चीन के फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर में स्थित हुईतेंग शूज फैक्ट्री में गुरुवार (9 जुलाई 2026) को भीषण आग लगने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई और आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार छा गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार आग दोपहर करीब 12:04 बजे चेंडाई टाउनशिप के जियांगटौ गांव स्थित फैक्ट्री में लगी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग की शुरुआत फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर से हुई, जिसके बाद उसने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। कई कर्मचारी अंदर फंस गए, जबकि कुछ लोग जान बचाने के लिए फैक्ट्री की छत पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर और रेस्क्यू विभाग ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया। राहत कार्य के लिए 183 बचावकर्मियों और 35 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 28 लोगों की जान जा चुकी थी। अधिकारियों ने घायलों की संख्या का विस्तृत विवरण फिलहाल जारी नहीं किया है। चीन के सरकारी टीवी CCTV द्वारा जारी वीडियो में बहुमंजिला फैक्ट्री को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है। वीडियो में घना काला धुआं और छत पर फंसे लोगों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्होंने हादसे की भयावहता को उजागर किया। इस हादसे पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जल्द से जल्द जांच पूरी करने, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।