India

पारदर्शी प्रशासन की दिशा में लोकायुक्त आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत

July 21, 2026 Source: Rashtra Wire

पारदर्शी प्रशासन की दिशा में लोकायुक्त आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत
रायपुर, 21 जुलाई 2026/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त श्री इंदर सिंह उबोवेजा ने भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के गतिविधियों की जानकारी दी और आयोग का वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोक आयोग के सचिव श्री दीपक अग्रवाल, उप सचिव सुश्री चित्रलेखा सोनवानी, कानूनी सलाहकार श्री अजीत कुमार राजभानु एवं आयोग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।