Sunday, May 24, 2026
English edition
Rashtra Wire Rashtra Wire

India, As It Happens

Politics

महिलाओं की आवाज से मिलेगी लोकतंत्र को नई ताकत: CM साय

April 15, 2026

महिलाओं की आवाज से मिलेगी लोकतंत्र को नई ताकत: CM साय
रायपुर, अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की मातृशक्ति, महिला संगठनों और बहनों से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने इस संबंध में संदेश जारी करते हुए 16 अप्रैल को संसद में प्रस्तावित चर्चा को एक ऐतिहासिक अवसर बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल है। इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया है, जिससे महिलाओं की भागीदारी निर्णय प्रक्रिया में और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह अवसर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि राज्य में इस वर्ष ‘महतारी गौरव वर्ष’ मनाया जा रहा है। यह पहल मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और उनके सशक्त भविष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी महिला संगठनों, माताओं और बहनों से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक पहल के समर्थन में आगे आएं और समाज में सकारात्मक जनमत तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आवाज और सहभागिता से लोकतंत्र और अधिक मजबूत एवं समावेशी बनेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि मातृशक्ति के सहयोग से यह पहल एक जनआंदोलन का रूप लेगी और देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान करेगी।

Related links